- Hindi News
- थिमैटिक एसेंबली की प्रस्तुति में बच्चों ने दिखाया उत्साह
थिमैटिक एसेंबली की प्रस्तुति में बच्चों ने दिखाया उत्साह
इस्माइलाबाद | मनीषपपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर थिमेटिक एसेंबली प्रस्तुत की गई। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। इस मौके पर नर्सरी रेड के विद्यार्थियों ने मौसम, एलकेजी ग्रीन ने हमारी दुनिया, एलकेजी ब्लू ने कन्या भू्रण हत्या आदि विषयों पर थिमेटिक एसेंबली प्रस्तुत की। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता सचदेवा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी में पूरा आत्मविश्वास पैदा करना है। ताकी वह मंच पर आने में कभी हिचकिचाए। इस अवसर पर हरीश पपनेजा, सन्नी उपस्थित थे।