शहीदों की शहादत को भूलें: पाल
इस्माइलाबाद| गांवझांसा में यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी की ओर से शहीद भगत सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोसाइटी सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया। प्रधान विनोद पाल झांसा ने कहा कि शहीद भगत सिंह के नाम से ही युवाओं में देश पर मरने मिटने का जोश भर जाता है। शहीदों के कारण ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे शहीदों की शहादत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर मंगतराम, सचिन जिंदल, विरेंद्र सांगवान, बाबूराम सैनी, संजीव सुरमी, पोलीदेवी, सुखविंद्र कौर, सुनीता देवी, रीटा गाबा, जसवीर सिंह मौजूद थे।