सोना लेकर लौटे विजय संदीप
इस्माइलाबाद|अनिल कुमारडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जयपुर में आल इंडिया डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजयी छात्रों को स्कूल में पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल विशाली नगर जयपुर में डीएवी नेशनल स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में स्कूल से प्रत्येक जोन में प्रथम स्थान करने वाले छात्रों ने हिस्सा लिया। उनके स्कूल से जूडो खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल के जूडो खिलाड़ी विजय ने 50 किलोग्राम वजन संदीप ने 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। इस मौके पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, चेयरमैन पुनीत मित्तल कौच बलजीत सांगवान उपस्थित रहे।
इस्माइलाबाद| विजेताविद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर स्कूल स्टाफ।