- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध निकाली रैली
कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध निकाली रैली
इस्माइलाबाद| गांवथांदडों शेरगढ में यूथ वीरांगनाओं ने नशे, कन्या-भ्रूण हत्या, वेश्यावृति आदि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक जागरुकता रैली निकाली। यूथ वीरांगना कुसुम सिंगला ने कहा कि आज लोग अपने स्वार्थ के चलते लड़की को पैदा होने से पहले गर्भ में ही मरवा देते हैं। लेकिन इस सामाजिक बुराई के गंभीर परिणाम आने वाले समय में समाज को भुगतना पड़ेगा। अगर समाज की यही मानसिकता रही तो समाज में लड़कियों की संख्या कम होती जाएगी। जिससे लडकों की शादी कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में समाज का संतुलन बिगड़ेगा। जबकि आज लड़कियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यूथ वीरांगना अर्चना रानी ने कहा कि समाज में फैल रहे नशों से हमारे देश की जड़ें खोखली हो रही हैं। युवा शुरू में तो शौक के तौर पर नशा करता है। बाद में जब वे इन नशों के आदि हो जाते हैं तो अपराध की तरफ भी बढ़ जाते हैं। युवाओं को नशों से दूर रहकर समाज की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। जिससे देश तरक्की की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर माया रानी, गीता शर्मा, संतोष, कमला, मलकीत, रजनी, सुषमा, संतरो, अंजू, बबीता, ममता, नीतू मौजूद रहीं।