- Hindi News
- घर में घुसकर महिला सहित तीन पर किया हमला, केस दर्ज
घर में घुसकर महिला सहित तीन पर किया हमला, केस दर्ज
नारायणगढ़मोहल्लेमें तेजधार हथियारों से लैस कुछ हमलावरों द्वारा घर में घुसकर एक महिला सहित तीन लोगों को जख्मी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। नारायणगढ़ मोहल्ला वासी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, उसका भाई जगविंद्र सिंह और उसकी माता हरबंस कौर घर के अंदर थे। इतने में दरड़ वासी बलवीर सिंह, जगदीश सिंह, मनजीत कौर और उसकी ननद ने घर का दरवाजा खटखटाया।
माता हरबंस कौर ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उन्होंने एकाएक तलवारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर वे बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मामले को बढ़ता देखकर पड़ोसी हरीश कुमार, श्रवण कौर आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उनके चंगुल से उनको छुड़वाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित चारों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा एएसआई रिछपाल को सौंपा गया है।