पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान करने के लिए बच्चों को दिलाई शपथ

मतदान करने के लिए बच्चों को दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद|अनिल कुमारडीएवी पब्लिक स्कूल में विस चुनाव में मतदान करने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर ने की। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोग अपने मत द्वारा ईमानदार योग्य उम्मीदवार का चयन कर उसे विधानसभा में भेज सकें। उन्होंने कहा कि मत का प्रयोग करने से चुनिंदा लोग ही अपने मत का इस्तेमाल कर गलत नेता को चुन लेते हैं। इसलिए स्कूल स्टाफ ने निर्णय लिया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सर्वजीत कौर, कुसुम कौशल, लीना भारद्वाज, राजरानी, किरण, राजीव, विनोद, गीता, मीनू कल्पना, वीना वधवा, वाना चुग मौजूद थे।