पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता को किया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित : भारती

गीता को किया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित : भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद|: भाजपाके वरिष्ठ नेता धनीराम भारती ने कहा कि केंद्रीयमंत्री सुषमा स्वराज के गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की बात बहुत प्रशंसनीय है। इसका विरोध संकीर्ण मानसिकता और राजनीति से प्रेरित है। वे गांव झांसा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता में साम्प्रदायिक भेदभाव की दुर्गंध नहीं है। यह मानव मात्र के कल्याण का विश्व ग्रंथ है। इसमें संदेश है कि भगवान सब जीवों में समभाव से व्याप्त है। गीता समतायोग का संदेश देती है। इसमें मित्र और वैरी को, विद्वान और अनपढ़ को, धर्मात्मा और पापी को समान समझने का अद्भूत संदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता को विश्व भर के नेताओं को भेंट कर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि गीता भारत की आत्मा है।