मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
इस्माइलाबाद | गुरुनानककॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवर नगदी चुरा ली है। पता चलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं सीन ऑफ क्राइम के टीम ने भी मौक से नमूने एकत्रित किए। इस वारदात से लोगों में भय है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में आए रोज चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गुरुनानक कॉलोनीवासी महिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी प|ी किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। वह घर पर अकेला था। करीब 11 बजे दोपहर को उसे किसी काम से बाहर जाना पड़ गया। मकान को ताला लगा वह बाजार चला गया। जब वह दो बजे घर वापस आया तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। महिंद्र सिंह ने बताया कि चोर करीब 30 हजार रुपए नगद और घर में रखे जेवर आदि ले गए।
इस्माइलाबाद | गुरुनानक कॉलोनी में चोरों द्वारा तोड़ी अलमारी दिखाता मकान मालिक महिंद्र सिंह।