- Hindi News
- सोसल साइंस को इफेक्टिव विषय बनाने पर चर्चा
सोसल साइंस को इफेक्टिव विषय बनाने पर चर्चा
अनिलकुमारडीएवी पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कैथल जोन के 12 स्कूलों के 62 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल से आई मंजू सुधार ने ‘सामाजिक विज्ञान को एक प्रभावपूर्ण विषय कैसे बनाएं’ विषय पर अपने विचार रखे। डीएवी स्कूल के विरेंद्रपाल सिंह ने बच्चों के लिए मैप को कैसे आसान बनाया जाए, पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में सामाजिक विज्ञान के कई विषयों पर चर्चा की गई कि कैसे उसे आसान तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। स्कूल प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर ने कक्षा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा।
वहीं अध्यापकों को अपने विषय का विस्तृत ज्ञान होगा। आधुनिकता के दौर में जहां जीवन में रहन सहन में परिवर्तन हो रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी परिवर्तन हो रहे है। इन्हीं परिवर्तनों का ज्ञान अध्यापकों को कराने के लिए समय समय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कैथल जोन की क्षेत्रिय निर्देशिका सुमन निझावन के प्रयास से कैथल में भी सभी विषयों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इससे काफी अध्यापकों को लाभ मिला।
इस मौके पर कुसुम कौशल, अनिल सांगवान, प्रभजोत, कल्पना, प्रियंका ने कार्यशाला में बतौर टीम के कार्य किया। इस अवसर पर सतीश सिंगला, वीनु वधवा, राजीव भाटिया, विनोद गर्ग, लीना भारद्वाज, रविंद्र, आशू, रोहित, शबीर उपस्थित थे।