27 को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
इस्माइलाबाद|अग्रवाल सभाके प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि 27 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम किया जाएगा। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्यातिथि उद्योग और तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब के मंत्री मदन मोहन मित्तल शिरकत करेंगे।