पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1709 किस्म की जीरी बताने पर भड़के किसान, किया दो घंटे जाम

1709 किस्म की जीरी बताने पर भड़के किसान, किया दो घंटे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद। अनाजमंडी में जीरी की गलत किस्म बताकर कम रेट में खरीदने और धान के कम भाव देने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं अनाजमंडी के तीनों गेट बंद कर दिए। मामला इतना भड़क गया कि पुलिस प्रशासन के समझाने पर भी किसान नहीं माने। फिर दो दिन में संबंधित लोगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 23 सितंबर के अंक में इस समाचार को प्रकाशित किया था। इसमें धान को दूसरी किस्म बताकर कम भाव में खरीदा जा रहा था। इसलिए किसानों ने इसका विरोध किया।
किसान नेता गुरनाम सिंह, ज्ञानसिंह, सतनाम सिंह, जोगिंद्र सिंह, करतार सिंह, हुक्म सिंह, गुरचरण सिंह, कुलविंद्र मरवाह, कर्मसिंह ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हर कोई किसानों को लूटने में लगा हुआ है। उन्होंने अपने खेतों में 1509 किस्म का बीज खरीदकर धान लगाई थी। लेकिन अब फसल तैयार होकर मंडी पहुंची तो उसी धान की किस्म बदल गई। आढ़ती उसी धान को 1709 बताकर कम भाव दे रहे हैं। मंडी में 1509 धान 26 से 27 सौ रुपए में बिक रही थी। लेकिन इसी धान को 1709 किस्म की बताकर व्यापारी 2000 से 2200 रुपए में खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि जबकि कृषि विभाग 1709 किस्म का कोई भी बीज होने से इंकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसानों के साथ ऐसा हो रहा है। जब तक प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचता।

वे इसी तरह से संघर्ष करते रहेंगे। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किए। इसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार हरबंस लाल ने पहुंचकर किसानों को समझाया और दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
- प्रशासन के समझाने पर भी किसान नहीं माने।
(इस्माइलाबाद| जीरी के कम रेट को लेकर हाइवे पर जाम लगाते किसान।)