- Hindi News
- मंगलयान की सफलता पर स्कूल में मनाया जश्न
मंगलयान की सफलता पर स्कूल में मनाया जश्न
इस्माइलाबाद |स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में देश के पहले ही प्रयास में मंगलयान को मंगलग्रह की कक्षा मेें स्थापित करने पर उत्सव का माहौल रहा। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने इसकी खुशी मनाई। प्रधानाचार्या शालिनी कपूर और चेयरमैन नरेश शर्मा ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महान इतिहास रचा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर 2013 से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भारत ने बुधवार सुबह सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने बताया कि ये मंगलयान वहां के वातावरण में मीथेन गैस, तापमान और वहां की सतह पर उन तत्वों की खोज करेगा। जो जीवन को संभव बनाती है। ये अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के लिए गौरव का अवसर है और इस महान उपलब्धि पर हमें गर्व है। इससे पहले यह अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियां भी नहीं कर पाई है।
इस्माइलाबाद | स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में मंगलयान के मंगल की कक्षा में स्थापित होने पर खुशी जताते विद्यार्थी।