पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में मुस्कान मिस और अभिषेक बने मिस्टर फेयरवेल

समारोह में मुस्कान मिस और अभिषेक बने मिस्टर फेयरवेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद|अनिल कुमारडीएवी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को तिलक लगाकर किया। समारोह में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बाहरवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान गर्ग मिस फेयरवेल और अभिषेक खुराना को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। स्कूल की प्रधानाचार्या सर्वजीत कौर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों को प्रेरित किया कि वे मेहनत करके जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करें।

इस्माइलाबाद| मिसफेयरवैल और मिस्टर फेयरवैल को सम्मानित करता स्कूल स्टॉफ।