पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरप्रीत और आकाश बने मिस मिस्टर फ्रेशर

हरप्रीत और आकाश बने मिस मिस्टर फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद| श्रीमारकंडेश्वर पॉलिटेक्निक कॉलेज लोटनी में सीनियर छात्रों ने कॉलेज के नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया। सीनियर छात्रों ने तिलक लगाकर नए छात्रों का कॉलेज में स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गिद्दा, हरियाणवी नाटक और डांस की प्रस्तुति दी। फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर का खिताब हरप्रीत कौर और मिस्टर फ्रेशर का खिताब आकाश गुप्ता ने प्राप्त किया। वहीं मिस्टर एवं मिस पर्सनेलिटी का खिताब अनिल गुज्जर तनु को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कॉलेज के अध्यापक दीपांशु शर्मा, पंकज कालड़ा और रमनजीत कौर ने निभाई। कॉलेज के प्राचार्य पीएस चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आपस में प्रेम की भावना बढ़ती है, जिससे कॉलेज में आए नए छात्रों को पुराने छात्रों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन ज्ञान सिंह राणा मौजूद थे।