पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देती है रामलीला\'

\"श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देती है रामलीला\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद |रामा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में दूसरे दिन श्रवण कुमार के वध का मंचन किया गया। इससे पूर्व अग्रवाल सभा के प्रधान अनिल गर्ग ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की सभी लीलाएं मनुष्य को प्रेरणा देती हैं। हर वर्ष श्रीरामलीला दिखाने का यही महत्व है कि हम भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारें और अपने बच्चों को भगवान श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने की शिक्षा दें। बुधवार को आयोजित श्रीरामलीला में भगवान राम जन्म का प्रसंग भी दिखाया गया। भक्त श्रवण की भूमिका शिवम सिंगला, दशरथ की भूमिका दयालराम ने निभाई।