गुरु रविदास मंदिर में सत्संग कल
इस्माइलाबाद |श्री गुरु रविदास युवा सेवा समिति की ओर से गुरु रविदास मंदिर में 13 दिसंबर को सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
समिति के प्रधान पवन सोढी ने बताया कि कार्यक्रम में अम्बाला के कथावाचक और प्रचारक गुरमेल दास कथा सुनाकर संगत को निहाल करेंगे। जगतगुरु रविदास की वाणी के माध्यम से समाज को जागृत करेंगे। इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को संगत के सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सरकारी प्रिंसिपल रामकरण शिरकत करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका आशा पठानियां करेंगी। इस अवसर पर विनोद कुमार मुंडे, विपिन सोढी, प्रेम सोढी, मोहनलाल, गुलजार भौरियां, जयदेव, निर्मल कुमार और नीलम उपस्थित थे।