पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी ने स्कूल को दिए 13 डस्टबिन

पीएनबी ने स्कूल को दिए 13 डस्टबिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय ठसका मीरां जी को पीएनबी इस्माइलाबाद ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए 13 डस्टबिन भेंट किए। स्कूल की प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने बताया कि स्कूल की ओर से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान को जारी रखने के लिए विद्यालय को डस्टबिन की जरूरत थी। उन्होंने इस बारे में पीएनबी के मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र धवन से बातचीत की तो उन्होंने तुरंत बैंक की ओर से 13 डस्टबिन भेंट कर दिए। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी, टीचर ग्रामीण सीधे डस्टबिन में कचरा डालकर विद्यालय आसपास को साफ रखेंगे। इस मौके पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अमित रोहिला, प्रिया भारद्वाज, शिक्षक सतीश कौशिश, राकेश सैनी, राजेंद्र बठला, नरेश शर्मा, रघवीर सिंह, नरेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे।