पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बछड़ी की निकाली कोख, काटे कान

बछड़ी की निकाली कोख, काटे कान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | गांवबालापुर कलावड़ में अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात एक बछड़ी का कान काटने और पेट से कोख निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों में रोष भी है। गांव बालापुर कलावड़ के किसान गुरनाम सिंह सैनी ने बताया उसके बाड़े में से कुछ शरारतीतत्व एक गाय की बछड़ी का कान काट दिया। साथ ही पेट से कोख निकालकर ले गए। गुरनाम सिंह ने बताया कि वे रात को सब पशुओं को ठीक प्रकार से बांध कर चले गए थे। सुबह जब वह बाड़े में आया तो गाय की बछड़ी बुरी तरह से कटी पड़ी थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह किसी तांत्रिक का कार्य हो सकता है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तो बछड़ी का पोस्टमार्टम कराया गया। ही मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बछड़ी की ऐसी हालत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।