पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में जांचे छात्राओं के दांत

शिविर में जांचे छात्राओं के दांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद |मनीष पपनेजा मैमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में मुफ्त दंत जांच शिविर लगाया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं के अलावा बाहर के लोगों के भी दांतों का चेकअप किया गया। शिविर में करीब 80 लोगों ने अपने दांतों का चेकअप कराया। वहीं जरूरतमंद लोगों को दवा भी मुफ्त में दी गई। शिविर में डाॅ. अमित पपनेजा पल्लवी पपनेजा ने दांतोंं की जांच की। उन्होंने सभी लोगों को दांतो की देखभाल के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दांतों की दिन में दो बार सफाई करनी चाहिए। समय-समय पर दांतों की जांच कराते रहना चाहिए। इस मौके पर विनोद पपनेजा, कॉलेज की प्रिंसिपल रंजु सोबती, जगदीश पपनेजा और प्रहलाद भगत शर्मा मौजूद थे।

इस्माइलाबाद|मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म गल्र्स कॉलेज की ओर से लगाए गए दंत चिकित्सा शिविर में मरीजों की दांतों की जांच करते चिकित्सक।