जागरुकता फैला रही सभा : सुरेंद्र
इस्माइलाबाद|हरियाणा कश्यपसभा के महासचिव सुरेंद्र कश्यप माजरी ने कहा कि कश्यप समाज कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गांव दर गांव जा कर बैठक कर लोगों को भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूक कर रहा है। जागरुकता अभियान में उन लोगों को समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में गांव ठसका मीरांजी में बैठक कर गांव के लोगों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियां को शिक्षित करने के लिए मुफ्त शिक्षा मुफ्त बस यात्रा सेवा दी है, ताकि लड़कियां पढ़ लिख अपना अपने घर वालों का सही तरीके से ध्यान रख सके। इस मौके पर जगदीश चंद्र, मांगाराम, शीशपाल, पूर्णचंद, चुहडराम, श्योंचंद, नरेश कुमार, पंकज, सुरेंद्र कुमार, जयपाल, रामलाल, महिंद्र सिंह मौजूद रहे।