- Hindi News
- भ्रष्टाचार खत्म करना व्यवस्था बदलना बीजेपी की प्राथमिकता : कटारिया
भ्रष्टाचार खत्म करना व्यवस्था बदलना बीजेपी की प्राथमिकता : कटारिया
अम्बालाकेसांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में केवल सरकार बदलना नहीं था बल्कि व्यवस्था को बदल कर भ्रष्टाचार के नासूर को समाप्त करना भी है। वे गांव जैतपुरा, जंघेडी, बालापुर, कलावड़, दानीपुर, रोशनपुर आदि गांवों का धन्यवादी दौरे के दौरान गांव जोधपुर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों को नौकरियां उपलब्ध कराएगी।
रोजगार मिलने पर पढ़े लिखे युवकों को उचित बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल ने कहा कि सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, बलबीर सिंह सरपंच काठगढ़, भूपेंद्र सिंह सरपंच जोधपुर और बलदेव सैनी मौजूद थे।
पंजाब के किसान ले जाते हैं यूरिया
यूरियाखाद की कमी पर सांसद ने बताया कि जिला अंबाला की अधिकतर सीमाएं पंजाब से सटी हुई हैं। वहां यूरिया खाद की खासी कमी है पंजाब के किसान हरियाणा के किसानों के साथ मिलीभगत कर उनके हिस्से का खाद ले जाते हैं, जिसके चलते यहां खाद की कमी हो जाती है। जल्द ही इस कार्य पर रोक लगाकर यूरिया खाद की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
दो माह में शुरू होगा खनन
अंबालाके सांसद रतनलाल कटारिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नियमानुसार दो माह तक खनन कार्य खोल दिया जाएगा। इससे लोगों को मकान बनाने के लिए महंगे दामों पर सामग्री नहीं खरीदनी पड़ेगी। खनन कार्य खुलते ही लोगों को आर्थिक लाभ होगा। वे गांव जंधेडी में प्रेस वार्ता में जानकारी दे रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 65 अंबाला से हिसार तक का राजमार्ग बनाए जाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि इसके लिए केंद्र से 3136 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं। लेकिन इस कार्य को शुरू करने में कुछ कानून अड़चने आई हुई थी जो दूर कर दी गई है। इस रोड के निर्माण कार्य तीन से चार माह की अवधि में शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर हलका अम्बाला के विधायक असीम गोयल, शिव बंसल, सूरज बंसल, रविंद्र मित्तल, सुभाष मितल और अमित बंसल मौज्ूद थे।
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते अम्बाला के सांसद रतन लाल कटारिया