- Hindi News
- पंजाबी मोहल्ले में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
पंजाबी मोहल्ले में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
पंजाबीमोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बख्शीवाला राजपुरा पंजाब वासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा दलजीत सिंह ने शनिवार को उन्हें फोन पर बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर ने जहरीला निगल लिया है। वह उसे पटियाला के अमर अस्पताल में लेकर जा रहा है। जब वे पटियाला अस्पताल में पहुंचे तब तक बलजीत की मौत हो चुकी। बताया कि उसके जीजा दलजीत सिंह ने अपने मकान का एक हिस्सा किसी महिला को किराए पर दिया है। उस महिला के साथ अवैध संबंध हैं। उसका जीजा गत दिवस उस महिला के साथ कहीं गया भी था। वापस आने पर उसकी बहन के साथ झगड़ा किया। इसके चलते उसकी बहन बलजीत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर दलजीत सिंह उसके किराए पर रहने वाली महिला अंजू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दलजीत सिंह बिजली विभाग में कार्य करता है। गायिकी के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान है। इससे पहले भी दलजीत सिंह की पहली प|ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।