गणपति महोत्सव में रही बप्पा की धूम
रामेश्वरमहादेवशिव मंदिर में शिव शंकर सेवा दल की ओर से आयोजित दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के आठवें दिन भी गणपति जी के भजनों के साथ गणेश जी के जयकारों की धूम रही। सोमवार को मुख्य यजमान के रूप में सुरेश गोयल, सुभाष जिंदल बंटी शर्मा मौजूद रहे। आरती के मुख्य यजमान बिमल प्रकाश बंसल, दीपक गोयल देवीदयाल गुप्ता थे। अमन शर्मा एंड पार्टी दिल्ली वालों ने गणपति जी की आराधना कर भजनों के साथ कीर्तन किया। सेवा दल के प्रधान अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर को भंडारा लगाया जाएगा। जबकि दोपहर भव्य शोभा यात्रा के साथ मारकंडा नदी झांसा में गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर के प्रधान विनोद पपनेजा, युधिष्ठिर कौशल, मोहन लाल भांवरा, सोनू शर्मा नैसी, दीपक गोयल, विनोद बंसल, अमित सिंगला, सुनील और मुकेश शास्त्री मौजूद थे।