- Hindi News
- आर्थिक पिछड़े लोगों के लिए बनाया सहायता कोष
आर्थिक पिछड़े लोगों के लिए बनाया सहायता कोष
इस्माइलाबाद |अग्रवाल सभा ने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सहायता के लिए एक कोष की स्थापना की है। सभा के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि इस कोष में एकत्रित धन से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता की जाएगी। इस लेकर शनिवार को समाज के लोगों की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर फंड नाम से कोष स्थापित किया गया। इस कोष में समाज का कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकता है। कोष से समाज आर्थिक कमजोर व्यक्तियों की कन्याओं के विवाह, बीमारी अन्य कई तरह से सहायता की जाएगी। बैठक में पुनीत मित्तल, जयप्रकाश जिंदल, अनिल सिंगला, आदर्श गर्ग, अरूण सिंगला, सुभाष मित्तल, हेमराज सिंगला, विनोद कंसल, राजेश कंसल, श्यामलाल बंसल, रामकुमार सिंगला, राजकुमार और रोहित गर्ग उपस्थित थे।