छात्राओं ने स्कूल में किया पौधारोपण
इस्माइलाबाद | मनीषपपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस की स्वयंसेविकाओ द्वारा कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के चेयरमैन जगदीश पपनेजा ने किया। उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा के कार्यों में सदा आगे रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजू सोबती प्रोग्राम आफिसर मोहिनी गर्ग ने भी छात्राओं को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखते हैं। आज लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण ही पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। प्रत्येक मनुष्य को इस बिगड़ते संतुलन को रोकने के लिए अधिक मात्रा में वृक्ष लगाने चाहिए।