- Hindi News
- किसानों को उन्नत खेती करने के तरीके बताए
किसानों को उन्नत खेती करने के तरीके बताए
इस्माइलाबाद|गांव झांसामें पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को खेती के उन्नत तरीके अपनाने की सलाह दी गई। इसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने की। पंजाब नेशनल बैंक के किसान प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा जींद से आए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. दल सिंह ने किसानों को खेती करने के नए तरीके बताए। वहीं उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान भी बताया। बैंक प्रबंधक पवन कुमार ने बैंक की ओर से किसानों को दी जाने वाली ऋण सुविधाओं के बारे में बताया। मौके पर तेजाराम, सुबासिंह, कश्मीर सिंह, रचनाराम, अमरसिंह, गुरचरण सिंह और गुरदेव सिंह मौजूद थे।