- Hindi News
- दो किमी चलकर पहंुचीं, फिर दौड़ में दिखाया दम
दो किमी चलकर पहंुचीं, फिर दौड़ में दिखाया दम
इसराना | महिलाएवं बाल विकास विभाग की ओर से इसराना के राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की मटका दौड़ में सरला छिछड़ाना पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में पूजा वासी कारद प्रथम रही। बुआना लाखू निवासी अन्नू ने 300 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ की विजेता अन्नू ने बताया कि इसराना मार्केट से खेल स्टेडियम करीब 2 किलोमीटर दूर है और यहां तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता इसलिए वह स्टेडियम में दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची तो काफी थक गई थी। स्टेडियम में पहुंचते ही थकी हुई अन्नू ने एक के बाद एक 300 400 मीटर दौड़ में भाग लिया और दोनों में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता की विजेता रही महिला खिलाड़ियों को विभाग की जिला परियोजना अधिकारी ऊषा अरोड़ा ने नकद प्रोत्साहन राशि दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी उषा अरोड़ा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में पीओ उषा अरोड़ा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रतिभागी को पांच सौ रुपए, द्वितीय को तीन सौ रुपए तीसरे स्थान पर आने वाली महिला खिलाड़ी को दो सौ की नकद राशि दे कर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सीडीपीओ बीरमती देवी ने किया।
प्रतियोगिताके परिणाम
100मीटर दौड़ में सविता वासी काकोदा प्रथम, नीलम वासी शाहपुर द्वितीय ममता वासी कारद तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में अन्नू वासी बुआना लाखु प्रथम, संगीता बुआना लाखु द्वितीय रंजीता वासी पलड़ी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में अन्नू बुआना लाखु प्रथम, संगीता बुआना लाखु द्वितीय रेणू वासी डाहर तृतीय रही। 5 किमी साइकिल दौड़ में पूजा वासी कारद प्रथम, सोनिया वासी बिजावा द्वितीय सुमन वासी इसराना तृतीय रही।
मटका दौड़ में सरला वासी छिछड़ाना प्रथम, उषा वासी चमराड़ा द्वितीय सुनीता वासी गवालड़ा तृतीय रही। आलू चम्मच दौड़ में गीता वासी महराना प्रथम, सरला वासी छिछडाना द्वितीय सुनीता गवालडा तृतीय रही। इस मौके पर सीडीपीओ बीरमती देवी, धर्मबीर सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र कुंडू, सुपरवाइजर गुरमुखी मलिक, राजबाला, मोहिनी, ममता, निर्मला, नीलम, कंवर सिंह मौजूद रही।
इसराना में आयोजित महिला खेलकूद प्रतिय