- Hindi News
- इसराना कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीते 3 गोल्ड
इसराना कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीते 3 गोल्ड
इसराना | अम्बालाके आर्मी अटेचमेंट कैंप में राजकीय महाविद्यालय इसराना के एनसीसी कैडेट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों को सम्मानित किया। महाविद्यालय के एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ. केके शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त से 14 सितंबर तक आर्मी अटेचमेंट कैंप में स्पर्धाएं हुई थीं। इसमें कॉलेज के सात एनसीसी कैडेट ने भाग लिया था। इसमें अशोक, अलिन कुमार, सुनील ने कबड्डी की टीम भाग लेते हुए तीन स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। इस मौके पर डॉ. राजपाल कौशिक, जितेंद्र शर्मा, डाॅ. बलिंद्र गुलिया धर्मबीर मलिक मौजूद रहे।
प्राचार्य डाॅ. बलबीर सिंह के साथ एनसीसी कैडेट।