पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोकेगा आयोग\'

\"अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोकेगा आयोग\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना. गुरुद्वारासंत भवन में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह को किया सम्मानित।

भास्कर न्यूज |इसराना

हरियाणामें अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन स. त्रिलोचन सिंह ने कहा कि राज्य में आयोग का गठन बेहतर कदम है। आयोग प्रदेश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोकने उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

वे रविवार को खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में मत्था टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें पत्रकारों से कही। इस मौके पर दलविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, मोहनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सोनू रणजीत सिंह खेड़ा मौजूद रहे।