पूर्व पति ससुर सहित तीन गिरफ्तार
इसराना | महिलाकी शिकायत पर पूर्व पति पर दुष्कर्म करने उसके परिजनों पर साजिश रचने के अारोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि बागड़ू खुर्द वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करीब सात साल पहले उसकी शादी पलड़ी वासी देवेंद्र से हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वो पति से अलग होकर पलड़ी में ही रह रही थी।
महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसके पूर्व पति देवेंद्र ने उससे दुष्कर्म किया था। इसकी साजिश आरोपी के परिजनों ने रची थी। महिला की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने पूर्व पति देवेंद्र, ससुर सुखपाल समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र, ससुर एक अन्य को गिरफ्तार किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।