किसान भवन के चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद
इसराना | इसरानाके सर छोटूराम किसान भवन की नई कार्यकारिणी के चुनाव का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरानी कार्यकारिणी का समय दिसंबर में समाप्त हो रहा है। इसके देखरेख के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाना है, लेकिन चुनाव की तिथि को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जहां 7 दिसंबर को किसान यूनियन की मीटिंग हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि नई कार्यकारिणी का चुनाव 14 दिसंबर को कराया जाएगा। अब मामले में नया मोड़ गया, जब भवन के मौजूदा प्रधान ने एक बैठक बुलाई और जिसमें निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव 14 दिसंबर को नहीं होगा, बल्कि 24 जनवरी को भवन में होगा। जब सर छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान हवा सिंह ने कहा कि किसान भवन और किसान यूनियन दोनों अलग अलग हैं। इसलिए किसान यूनियन के सदस्य यहां के मामलों में दखल दें। इस मौके पर पालेराम, बलबीर मलिक, रतन सिंह, मौजीराम, मास्टर नफे सिंह, बलवान, शमशेर प्रदीप इसराना मौजूद रहे।