भाषण में नेहा अव्वल
नकल है अभिशाप : आर्य
रैली निकाल दिया नकल रोकने का संदेश
रिफाइनरी| ददलानाके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाराणा प्रताप हाई स्कूल और शिवदीप विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में नकल करने और शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा करवाने के लिए गांव में जागरूकता रैली निकाली। इसको प्रधानाचार्य दलबीर सिंह मिटान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम परीक्षा में तो नकल करेंगे और ही किसी को नकल करने देंगे उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी परीक्षा में नकल से पास होता है वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। आज का समय प्रतिस्पर्धा का है और जो इस मुकाबले में पास होगा वह जीवन में कभी फेल नहीं हो सकता। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक सुशील शास्त्री, सोहन लाल, तिलकराज गोयल, प्रवीण कुमार, अनिल गौतम, सोमपाल, अनिल रोहिला, योगेंद्र शर्मा, रामकरण, राकेश कुमार, बृजमोहन शर्मा, देवी सिंह, खुशीराम, सेवा राम शर्मा मौजूद रहे।
इसराना | नकलउन्मूलन अभियान के तहत खंड इसराना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्य ने कहा कि नकल एक अभिशाप है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को नकल ना करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर संजय हुड्डा प्राचार्य, संजू राणा, मीना देवी, शशि बाला, सुनीता देवी, अमित दलाल, बिजेंद्र मलिक, परविंद्र हुड्डा मौजूद रहे।
रिफाइनरी. ददलानामें रैली निकालते छात्र एवं अध्यापक।
सनौली | खंडशिक्षा परिसर में मंगलवार को नकल उन्मूलन कार्यक्रम पर खंडस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बापौली, छाजपुर, गोयला खुर्द, कुराड़, अन्य स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नेहा रानी जीजीएसएसएस बापौली प्रथम, प्रवीन जीएसएसएस बापौली द्वितीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा मौलिक अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने की। मौके पर प्राचार्य अनीता कादियान, नरेश कुमार, शिक्षिका रोहिणी, सुखजिंद्र कौर, रोबिना मौजूद रहे।