- Hindi News
- जिले में अवैध हथियारों सहित 6 लोग गिरफ्तार
जिले में अवैध हथियारों सहित 6 लोग गिरफ्तार
समालखा | विधानसभाचुनाव के मध्यनजर एक तरफ जहां पुलिस लाइसेंसी हथियार रखने वालों को अपने संबंधित थाने चौकियों में हथियार जमा कराने की अपील कर रही है, वहीं जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।
सोमवार को भी गश्त के दौरान जिले की पुलिस ने अलग अलग एरिए से 5 लोगों को अवैध रुप से देसी कट्टा, पिस्टल रखने के आरोप में पकड़ा है। वहीं एक को तेजधार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
{अपराधशाखा वन में कार्यरत एएसआई राजपाल सिंह ने सोमवार रात को गश्त के दौरान चुलकाना मोड़ के पास अरविंद निवासी चुलकाना को तेजधार हथियार के साथ पकड़ा।
{इसरानाथानाप्रभारी बिजेंद्र त्यागी ने बिजावा मोड़ पर एक युवक को 315 बोर की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कप्तान निवासी इसराना के रूप में हुई है।
{अपराधशाखाटू में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बापौली रोड जलालपुर से बिलाल निवासी तिलापुर एलनाबाद सहारनपुर यूपी को 315 बोर के देसी कट्टे सहित पकड़ा।
{अपराधशाखाटू में एएसआई विनोद कुमार ने असंध रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक मतलौडा थाना के गांव औसर निवासी सुशील उर्फ शीलू को 32 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
{असंधरोडनाके पर तैनात एएसआई राजेंद्र कुमार ने दिल्ली पेरलल नहर के पास एक कॉलोनी में सौंधापुर निवासी ऋषिपाल को एक देसी कट्टा रखने के आरोप में पकड़ा।
{अपराधशाखापुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने गश्त के दौरान नरेंद्र उर्फ कल्लू रविदास नगर पानीपत को एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।