पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेएक सप्ताह से बिजली की कमी के चलते गांव गढ़ी बेसक मेन अड्डे पर आसपास के ग्रामीणों ने विभाग प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। गांव के मेन अड्डे पर गांव राणा माजरा, पत्थरगढ़, जलालपुर द्वितीय, गढ़ी बेसक, नवादा-पार के लोगों ने बिजली के कटों से परेशान होकर प्रशासन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

ग्रामीण शमशाद अली, शहील, सलीम, महबूब, नूरा, इस्लाम, शकील, नूरदीन, साबिर, सादा, मंजूरा, रूकमा, इमरान, अख्तर, भूरा, मीना, बसीर, मुस्लिम, मनव्वर, इरफान का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से रात को बिजली बहुत कम रही है उसमें भी बार-बार कट लग रहे हैं। खेतों में भी बिजली की कमी के कारण गेहूं की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली की किल्लत से अवगत करा चुके हैं मगर कोई हल नहीं हो पा रहा है। इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ अश्विनी का कहना है कि पीछे से जितनी बिजली रही है उसे शेड्यूल के अनुसार गांवों में बराबर दी जा रही है।

इसराना | बिजलीनिगम द्वारा घरों से बाहर बिजली के मीटर लगाने की मुहिम का लोग विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को बिजली विभाग के एसडीओ विशाल गोयत अपनी टीम के साथ इसराना की खुशीराम कॉलोनी पहुंचे तो वहां पर महिलाओं ने मीटर नहीं लगने दिए। विभाग के एसडीओ विशाल गोयत ने कहा की विभाग की मुहिम चल रही है। बिजली के खराब मीटर नए मीटर घर से बाहर लगाने हैं। मीटरों की टूट फूट और चोरी की जिम्मेदारी विभाग की होगी। ग्रामीण विभाग का सहयोग करें तो बिजली सप्लाई पूरी दे पाएंगे।

इसराना. मीटरलगाने पहुंचे कर्मचारियों का विराेध करतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...