कॉलेज गई छात्रा नहीं पहुंची घर
मतलौडा | अहरगांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज से वापस लौट कर नहीं आई। लड़की के पिता राजेंद्र ने उरलाना पुलिस चौकी में लड़की के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की रवीना इसराना के कॉलेज में पढ़ती है। 22 सितंबर को वह कॉलेज गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कई दिन तक उसे आसपास दोस्तों रिश्तेदारियों में खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।