पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, \"भाजपाईयों\' को मनाने में फेल रहे पंवार

इधर, \"भाजपाईयों\' को मनाने में फेल रहे पंवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतलौडा | इसरानाहलके से भाजपा की टिकट के लिए कतार में रहे सत्यवान शेरा रोशनलाल माहला को मनाने में कृष्णलाल पंवार फेल हो गए। शनिवार शाम को पंवार मतलौडा स्थित सत्यवान शेरा के घर उनको मनाने पहुंचे थे। शेरा के घर होने पर उन्होंने डेढ़ घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद सत्यवान शेरा ने पंवार से कहा कि अपने समर्थकों से विचार करके ही वह समर्थन देने जैसा कोई निर्णय ले सकते हैं। उधर क्षेत्र के समाजसेवी रोशनलाल माहला ने पंवार को किसी भी सूरत में समर्थन देने से मना कर दिया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतपाल रोड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण उन्होंने गलत टिकट वितरण बताया।

ऊंटलामें ग्रामीणों से मांगी माफी :ऊंटला गांव में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार का ग्रामीणों ने विरोध किया। गांव की चौपाल में कार्यक्रम के दौरान पंवार ने कहा कि मेरे प्रति लोगों में नाराजगी जायज है। पंवार ने कहा कि मैं अपनी गलती मानता हूं कि तो मैंने गांव में किसी भी युवक अभी तक रोजगार दिलवाया हैं और ही गांव में कोई सामूहिक विकास कार्य करवा पाया हूं। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।