नाटक से किया बुराइयों के खिलाफ कटाक्ष
इसराना | एसएसवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांडी में आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसका शुभारंभ चेयरमैन यशपाल मलिक स्कूल की निदेशक सुप्रिति मलिक ने किया। सुप्रिति मलिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूल के प्राचार्य रोहताश सिंह ने कहा कि ऐसे उत्सवों के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर यशपाल मलिक निदेशक सुप्रिति मलिक ने प्रतिभावान छात्रों को खेलों, शिक्षण सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक के माध्यम से बुराइयों के खिलाफ कटाक्ष किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रोहताश सिंह, धीरेंद्र मलिक, रमेश कुमार, राकेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, सुलतान, जयपाल सिंह, सुरेंद्र, महेंद्र, सतपाल, राजबीर, प्रोमिला, पूनम, बबली, राजबंती, सुमन रामरती, गीता, सीमा, मीनाक्षी कविता मौजूद रहीं।
एसएस स्कूल मांडी में आयोजित वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।