400 मीटर में ज्योति दौड़ी तेज
थ्री लेग रेस में मीनाक्षी पूनम ने पाया पहला स्थान
महिलाएवं बाल विकास विभाग की ओर से भापरा रोड स्थित स्कूल ग्राउंड में खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप कौशिक ने की।
कौशिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के जरिए केवल महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी जगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। वो शिक्षा, खेल हो या सीमा पर देश रक्षा, हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं से आह्वान किया को वो अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर हर मुसीबत का डटकर मुकाबले करे। वहीं जिला प्रोग्राम अधिकारी ऊषा अरोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेल के प्रति रूचि पैदा करना है। उन्होंने कहा कि शादी होने के बाद कुछ महिलाएं घर की चौखट तक ही सीमित रह जाती हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि वो समाज में खुलकर जीवन जिएं। एसडीएम ने विजेता प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीपीओ कमला शर्मा, निधि गुप्ता, बीईईओ बृजमोहन गोयल, सुपरवाइजर रजनी, अंजू, कमला मौजूद रहे।
एनसी कॉलेज में स्पर्धा के परिणाम
{100 400 मीटर दौड़ : पुरुषवर्ग में विनोद महिला वर्ग में पूनम प्रथम रही।
{सेकदौड़ : पुरुषवर्ग में प्रवीण महिला वर्ग में रेखा ने बाजी मारी।
{थ्रीलेग दौड़ : पूनममीनाक्षी प्रथम रही।
{फोरलेग दौड़ : विनोदबिजेंद्र की जोड़ी प्रथम रही।
ये रहे स्पर्धा के परिणाम
{सौमीटर रेस : पूनममनाना ने प्रथम, निशा जौरासी खास द्वितीय आशा जौरासी खालसा तृतीय रही।
{मटकारेस : निशाजौरासी खास प्रथम, कृष्णा टिटाना द्वितीय सरिता जौरासी खास ने तीसरा स्थान पाया।
आलूचम्मच रेस : कृष्णटिटाना प्रथम, निशा जौरासी खास द्वितीय सरोज किवाना तृतीय।
{तीनसौ मीटर रेस : ज्योतिकरहंस ने प्रथम, संजू करहंस ने द्वितीय प्रिया किवाना अनीता देहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
{चारसौ मीटर : ज्योतिकरहंस ने प्रथम, रीना द्वितीय प्रिया किवाना तृतीय रही।
{साइकिलरेस : सोनियाडिकाडला ने पहला, शिखा देहरा ने दूसरा रीना करहंस ने तीसरा स्थान हा