पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ विरोधी बिगाड़ रहे माहौल : कृष्णलाल पंवार

कुछ विरोधी बिगाड़ रहे माहौल : कृष्णलाल पंवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसरानाविधानसभा क्षेत्र सीट से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कुछ विरोधी उनके खिलाफ माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कारद गांव की चौपाल में उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को आगे कर ही वह चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरा सम्मान मिलेगा।

इसके बाद पंवार इसराना फिर शाहपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विरोधी कुछ भी बात बना लें, लेकिन उन्हें पार्टी और जनता की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है।

पंवार ने कहा कि हमेशा उन्होंने अपने क्षेत्र की मांगों को विधानसभा में उठाया है, लेकिन विपक्ष का हलका होने के कारण कांग्रेस सरकार ने हलके की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग कांग्रेस से परेशान है। इस अवसर पर धर्मपाल जागलान, राममेहर मलिक, प्रताप दहिया, बलवान सिंह, बलबीर सिंह, कर्म सिंह दहिया, जगदीश शर्मा और जसबीर सिंह मौजूद रहे।

इसराना . कारदमें ग्रामीणों का अभिवादन करते भाजपा प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार।