- Hindi News
- पंवार ने खोला कार्यालय, \"भाजपाई\' नदारद
पंवार ने खोला कार्यालय, \"भाजपाई\' नदारद
मतलौडा | इनेलोसे भाजपा में शामिल हुए इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार ने क्षेत्र में दूसरा कार्यालय खोला, लेकिन पार्टी से टिकट की दावेदारी जताने वाले रोशनलाल माहला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। एक अन्य टिकटार्थी सत्यवान शेरा कार्यक्रम में पहुंचे जरूर, लेकिन कुछ नहीं बोले। पंवार ने शनिवार को मतलौडा रेलवे फाटक के पास अपना चुनावी कार्यालय खोला। इससे पहले गुरुवार को इसराना में कार्यालय खोला था। पंवार ने कहा कि क्षेत्र में निष्पक्ष विकास कार्य होंगे और वे सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर माहला ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं, इसलिए मतलौडा नहीं पहुंचे। हालांकि उन्होंने माना कि कृष्णलाल पंवार ने उन्हें शुक्रवार को फोन कर कार्यक्रम में बुलाया था। वहीं सत्यवान शेरा को पंवार के समर्थक कार्यक्रम में तो ले आए, लेकिन शेरा ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। शेरा ने कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से वे नहीं बोले। पंवार ने कहा कि पार्टी के सभी नेता उनके साथ हैं। रोशनलाल महला किसी काम से बाहर हैं, इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर धर्मपाल जागलान, शिवचरण बंसल, धर्मबीर शर्मा शेरा, कप्तान सिंह खर्ब, पवन खंडरा, राजेश जागलान, देवी सिंह, राममेहर मलिक, बलवान सिंह अटावला, सुलतान सिंह, सुरेंद्र खर्ब, विनोद खर्ब मौजूद रहे।
मतलौडा. कार्यालयका उदघाट्न करते भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार।