प्लाॅटों की रजिस्ट्री देने पर प्रदर्शन
इसराना | तीनसाल पहले बलाना के 80 पिछड़े वर्ग के बीपीएल धारकों को प्लाॅटों की अलाॅटमेंट कराने के बाद भी धारकों को रजिस्ट्री देने से लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि जब भी रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय आते हैं तो शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया जाता है।
ग्रामीण करतार, सतपाल, लख्मी, राजकुमार, वेद सिंह, प्रेम सिंह, तेजपाल, चतर सिंह, हवासिंह राजू ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बलाना में पिछड़े वर्ग के बीपीएल धारकों को प्लाॅटों की अलाॅटमेंट दी गई थी। इसके बाद इसकी रजिस्ट्री भी करा दी गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें ये नहीं दी जा रही। इसके लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट चुके हंै। उधर सोमवार को ग्रामीण तहसीलदार से मिले तहसीलदार ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
जल्द कर दिया जाएगा समस्या का समाधान
तहसीलदारगुरुदेव सिंह का कहना है कि बलाना के ग्रामीण उनसे मिले थे। मतलौडा के साथ इसराना का चार्ज उनके पास मिला है। मामले की पूरी जानकारी स्टेटस पता करने के लिए कहा गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। प्रयास है कि समस्या का समाधान शीघ्र हो जाए।
प्लाॅटों की रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते बलाना के ग्रामीण।