पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉक्सिंग के गोडल विजेता अंकुश सम्मानित

बॉक्सिंग के गोडल विजेता अंकुश सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | खंडके गांव कुराना के अंकुश बिश्नोई ने नेशनल सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता भार वर्ग 50-54 किलो में गोल्ड मेडल जीता है। बिश्नोई को गांव पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने सम्मानित किया। उसने बताया कि यह स्पर्धा 5 से 8 दिसंबर तक पंजाब के बठिंडा में आयोजित की गई।

अपनेस्तर पर ही की प्रेक्टिस

बिश्नोईका कहना है कि गांव में बॉक्सिंग की कोई सुविधा नहीं थी और अपने स्तर पर ही मैंने प्रैक्टिस की। अच्छे प्रदर्शन पर परिजनों ने मुझे भिवानी के भीम स्टेडियम में बॉक्सिंग सीखने के लिए भेज दिया। अब मेरा लक्ष्य ओलंपिक में मेडल लाना है। इसमें करीब 20 राज्यों के 160 से अधिक बॉक्सर आए थे। फाइनल मुकाबले में मैंने उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। ग्रामीण राजेश कुमार सैन, देवेंद्र सैन, कृष्ण पटवारी, प्रह्लाद पटवारी, शिव कुमार, मुकेश, वेद प्रकाश शर्मा, अमन बिश्नोई, संदीप ढोंचक, डाॅ. महीपाल मौजूद रहे।

इसराना. विजेताअंकुश को सम्मानित करते ग्रामीण।