- Hindi News
- स्टाफ बदलने की मांग को लेकर जड़ा स्कूल पर ताला
स्टाफ बदलने की मांग को लेकर जड़ा स्कूल पर ताला
इसराना | गांवमांडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने समस्याओं के समाधान होेने पर स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ रोष जताया। इसी दौरान निरीक्षण के लिए निकले जिला शिक्षा अधिकारी जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने छात्राओं को समाधान का भरोसा दिलवाया। इसके बाद उन्होंने स्कूल का ताला खोल दिया।
राजकीय स्कूल की छात्राओं ने स्कूल के स्टाफ को बदलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि स्कूल का स्टाफ पढ़ाई की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अक्सर अध्यापक आपस में बातचीत करते रहते हैं। इसके अलावा कई अध्यापक तो कक्षा में मोबाइल पर बात करते रहते हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई शिक्षक स्कूल में लेट पहुंचते हैं, इस बारे में कई बार प्राचार्य को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने छात्राओं और ग्रामीणों से बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलवाया।