पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कला में निपुण होकर बनाएं भविष्य : आर्य

कला में निपुण होकर बनाएं भविष्य : आर्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | आधुनिकसमय में कला की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता। कला एक तरफ जहां रोचकता एवं सुंदरता का परिचायक विषय है, वहीं दूसरी ओर इसमें रोजगार के अवसर भी हैं। छात्र कला में निपुण होकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उक्त विचार खंड शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्य ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारद में आधुनिक कला प्रयोगशाला के शुभारंभ अवसर पर कहे। आर्य ने बताया कि यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए स्कूल की दूरगामी सोच का परिणाम है। विद्यालय में बच्चों का सर्वागींण विकास करने के लिए ये नई पहल की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलिक मुख्य अध्यापक रघुविन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक रणवीर सिंह, प्रदीप मलिक, अनिल मलिक, रवीन्द्र कुमार, देवमित्र शास्त्री, कर्मबीर कुंडू मौजूद रहे।