गार्ड के खिलाफ दी छेड़छाड़ की शिकायत
इसराना | कालखाकी एक छात्रा ने स्कूल में कार्यरत गार्ड पर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। छात्रा करनाल के एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि वो मुझे काफी समय से तंग कर रहा था, इसकी शिकायत प्रिंसिपल को भी दी गई थी। इसके बाद उसकाे नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन गार्ड सुशील कुमार इसके बाद भी परेशान कर रहा था। इसराना थाना प्रभारी बिजेंद्र त्यागी का कहना है कि युवती ने लिखित में शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सुशील पर मामला दर्ज कर दिया है, लेकिन वह फरार है।