पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों को जल्द थाने में जमा कराओ : बिजेंद्र

हथियारों को जल्द थाने में जमा कराओ : बिजेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना/मतलौडा | विधानसभा चुनाव की वजह से इसराना थाना प्रभारी बिजेंद्र त्यागी ने क्षेत्र के लाइसेंसी हथियार धारकों से अपील की है कि वे इन्हें जल्द थाने में जमा करा दें। इसके लिए हर गांव में मुनादी कराकर लोगों को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मतलौडा क्षेत्र में भी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हथियारों का जमा होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में हथियार जमा नहीं हुए तो उनके लाइसेंस रद्द करने जैसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।