पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व पति के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

पूर्व पति के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | पतिसे तलाक लेकर अलग रह रही महिला ने पूर्व पति के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में उसकी शादी पलड़ी के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। करीब डेढ़ साल बाद उसका तलाक हो गया था। महिला ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह पहलेे उसका पूर्व पति गांव आया है। उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा पति वासी पलड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि महिला का उसके पति से तलाक हो गया था। महिला ने लिखित शिकायत में पूर्व पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।