पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज ने की बस बंद, स्टूडेंट्स ग्रामीण हुए परेशान

रोडवेज ने की बस बंद, स्टूडेंट्स ग्रामीण हुए परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | सुबहके समय कलेसर से चलने वाली यमुनानगर डिपो की बस बंद कर दिए जाने से स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ स्कूल कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स भी परेशान हैं। हिमाचल सीमा पर बसे राज्य के पहले गांव कलेसर के बाशिंदों को सरकारी परिवहन सेवाएं नहीं मिल रही है। लोगों को बस सेवा नहीं मिलने के कारण प्राइवेट वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कलेसर निवासी बलबीर चौधरी, एडवोकेट रंजन चौधरी, गुलाब सिंह जसबीर सिंह ने बताया कि कलेसर के एक छोर पर बसा होने के कारण बस सेवाएं नहीं के बराबर है। बलबीर चौधरी ने बताया कि कुछ महीने पूर्व हरियाणा रोडवेज की एक बस कलेसर से सुबह सवा सात पर चलती थी। स्टूडेंट्स बस से जगाधरी-यमुनानगर पढ़ने जाते थे। कलेसर निवासी बलबीर चौधरी ने बताया कि सुबह सात बजे हिमाचल के पांवटा से दिल्ली जाने वाली बस भी आज कल नहीं चल रही है। ग्रामीणों की मांग है कि सुबह सात बजे की बस सेवा को फिर से बहाल किया जाए और पावंटा से यमुनानगर जाने वाली बसों का कलेसर बस स्टाप पर ठहराव किया जाए।

खबरें और भी हैं...