- Hindi News
- National
- जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होगी तब तक दिक्कतें दूर नहीं होगी : डॉ. उज्ज्वल
जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होगी तब तक दिक्कतें दूर नहीं होगी : डॉ. उज्ज्वल
जगाधरी|हिंदू गर्ल्सकॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारी और समाज विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ.गीता शर्मा पहुुंची। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से आई वुमन स्टडी सेंटर की अध्यक्षा डॉ. रितु लहल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रो. डॉ. बीपी शर्मा मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. उज्ज्वल शर्मा महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज सोनिया शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
डॉ. रितु लहल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। जोकि गंभीर चिंता का विषय है। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में एमएलएन शिक्षण संस्थान के महासचिव डॉ.रमेश कुमार ने स्त्री शिक्षा पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि परिवार में रहकर स्त्री जहां संतान को संस्कार युक्त बनाती है, वहीं वह समाज के विकास में योग देने में पूर्ण रूप से सक्षम है। एमएनपीजी कॉलेज शाहाबाद से आई डॉ.शालिनी शर्मा ने कहा कि नारी को समय की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल देने की जरूरत है। सह-संयोजिका चित्रा शर्मा ने भी इस दौरान अपने विचार रखे। प्रिंसिपल डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में स्त्री विकास के पन्नों पर भले ही नई परिभाषा गढ़ रही है। संगोष्ठी में 60 से ज्यादा प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समारोह को सफल बनाने में सोनिया शर्मा चित्रा शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।