चिकित्सकों ने जांचीं विद्यार्थियों की आंखें
जगाधरी|सेंट लारेंसइंटरनेशनल स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आई अस्पताल के डॉ. एसएल बंसल के दिशा-निर्देशन में आई टीम ने आंखों की जांच की। कक्षा तीन से नौंवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने आंखों की जांच की। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एमके सहगल ने नेत्र-चिकित्सक डॉ. सोहन लाल बंसल उनके साथ आए चिकित्सकों डॉ. जयप्रकाश, डॉ. नीति डॉ. अजय का स्वागत किया। डॉ. सहगल ने कहा कि आंखों द्वारा ही हम संसार के सौंदर्य को देख पाते हैं। डॉ. रजनी ने बताया कि जब कभी भी हमें आंखों की कोई परेशानी अनुभव हो तो हमें डॉक्टर की सलाह से दवा लेनी चाहिए। मौके पर महाप्रबंधक रमन खन्ना, स्वरांजलि, उप निदेशक विक्रांत गुलाटी, उप निदेशक डॉ. जीबी गुप्ता, संपदा प्रबंधक गगन बजाज मौजूद रहे।